कर्नाटक: मेकअप के दौरान महिला का चेहरा बिगड़ा, दूल्हे ने शादी से किया इनकार

कर्नाटक में शादी टूटने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। शादी से पहले एक दुल्हन मेकओवर के लिए ब्यूटी पार्लर गई थी। मेकअप के दौरान दुल्हन का चेहरा काला पड़ गया। और फिर दूल्हे ने उसकी हालत देखकर शादी कैंसिल कर दी।

मेकअप के लिए गई इस दुल्हन का चेहरा इतना खराब हो गया कि उसे आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना कर्नाटक के हासन जिले के अरसिकेरे गांव की है।

दरअसल पार्लर में दुल्हन कुछ इनोवेटिव ट्राई करना चाहती थी और फाउंडेशन के शुरूआती अप्लाई के बाद उसने स्टीम लिया। जल्द ही उसका चेहरा जल गया और सूज गया।

महिला के परिजनों ने ब्यूटी पार्लर गंगा के मालिक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मालिक को तलब कर उससे पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *