ट्विटर पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की डेढ़ साल बाद हुई वापसी, फैन्स हुए खुश

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आखिरकार डेढ़ साल बाद 24 जनवरी को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वापसी हो गई है। कंगना रनौत ने ट्विटर पर अपनी वापसी को लेकर खुशी ज़ाहिर की है।

कंगना रनौत ने फर्स्ट ट्वीट कर लिखा है- ‘सभी को नमस्कार, यहां वापस आकर अच्छा लग रहा है’। उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इमरजेंसी’ का बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। साथ ही रिलीज डेट भी अनाउंस की है। कंगना ने लिखा है- ‘इमरजेंसी’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। सिनेमाघरों में आप सभी से 20 अक्टूबर 2023 में मुलाकात होगी।

मालूम हो कि साल 2021 के महीने में कथित तौर पर कई आपत्तिजनक ट्वीट के बाद कंगना रनौत का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। कंगना ने बंगाल इलेक्शन के दौरान होने वाली हिंसा के खिलाफ कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट किया था जिसके बाद उनका ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। उस समय कंगना रनौत पर आरोप लगा था कि वह ट्विटर की पॉलिसीज को लगातार खराब कर रही हैं। ट्विटर के मुताबिक़, कंगना द्वारा किए गए ट्वीट्स, ट्विटर की पॉलिसी को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

कंगना रनौत जल्द ही फिल्म ‘इमरजेंसी’ में देश की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का रोल अदा करती नजर आएंगी। फिल्म ‘इमरजेंसी’, कंगना रनौत की पहली सोलो डायरेक्टोरियल फिल्म है। इसमें कंगना के अलावा अनुपम खेर, महिमा चौधरी, विशाल नायर और श्रेयस तलपड़े अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा कंगना रनौत के पास ‘तेजस’ फिल्म भी है। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। हालांकि, यह कब रिलीज होने वाली है, इसके बारे में अभी जानकारी नहीं है। कंगना रनौत, बंगाल के इतिहास में दर्ज नाम ‘Noti Binodini’ की बायोपिक में भी दिखाई देने वाली हैं।

बता दें कि कंगना के ट्विटर पर 2.9 मिलियन फोलोवर्स हैं और वो 275 लोगों को फोलो करती हैं। कंगना अंतिम बार 4 मई 2021 को ट्विटर पर एक्टिव थीं, तब उन्होंने एक ट्वीट को रीट्वीट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *