Video: बेंगलुरु में महिला ने युवक को बोनट पर 1KM तक घसीटा, वीडियो वायरल

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक कार के बोनेट पर एक युवक को घसीटा जा रहा है। यह वीडियो बेंगलुरू के जनाना भारती नगर इलाके की है। पुलिस ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि रोडरेज की एक घटना में एक व्यक्ति को कार के बोनट पर एक किलोमीटर तक घसीटने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक को चलती कार पर के बोनट पर देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक कार प्रियंका नाम की महिला चला रही थी।

पुलिस ने बताया कि दो कार टाटा नेक्सन और मारुति स्विफ्ट की आपस में टक्कर हो गई थी। इसमें से टाटा नेक्शन प्रियंका चला रही थी। बोनट पर लटके युवक की पहचान दर्शन नाम के शख्स के रूप में हुई है। दोनों गाड़ियों के बीच टक्कर के बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई थी। जैसे ही दर्शन ने प्रियंका की कार को रोकना चाहा तो प्रियंका ने कार स्टार्ट कर दिया। दर्शन ने कार को रोकने के लिए बोनेट पर छलांग लगा दी और प्रियंका ने गाड़ी चलाना शुरू कर दिया। बोनेट पर लटके हुए दर्शन को लेकर प्रियंका ने करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी चलाई।

DCP ट्रैफिक वेस्ट ने बताया कि, ‘प्रियंका ने दर्शन की कार को टक्कर मार दी थी, जिसके बाद दर्शन ने उसे रोकने की कोशिश की, इसी बीच प्रियंका ने उसे वलगर साइन दिखाया और वहां से भागने की कोशिश की। जब दर्शन ने उसे कार से बाहर आने को कहा तो उसने साफ मना कर किया और महिला कार चलाती रही। दर्शन ने खुद को बचाने के लिए उसके बोनेट पर चलांग लगाई इसके बाद भी प्रियंका रुकी नहीं और करीब एक किलोमीटर तक गाड़ी चलाती रही।’

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘दोनों ही ओर से एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। प्रियंका, उसके पति और एक अन्य व्यक्ति पर हत्या के प्रयास और साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आरोपी महिला के पति प्रमोद ने भी दर्शन और उसके तीन दोस्तों के खिलाफ मारपीट और उसकी पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है’।

बता दें कि बीते दिनों इसी तरह की एक और घटना बेंगलुरु शहर से ही सामने आई थी जिसमें में एक युवक ने एक व्यक्ति को अपने स्कूटर से सड़क पर करीब 1 किलोमीटर तक घसीटा था। आरोपी युवक जिसका नाम साहिल था उसने एक बुजुर्ग व्यक्ति की गाड़ी में पहले टक्कर मार दी थी और फिर वहां से भागने का प्रयास करते हुए एक किलोमीटर तक उस बुजुर्ग को सड़क पर घसीटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *