बेंगलुरु के प्राइवेट कॉलेज के छात्र ने वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाकर छात्राओं और महिलाओं का हजारों अश्लील वीडियो बनाया, छात्र को पुलिस ने लिया हिरासत में

कर्नाटक से एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। बेंगलुरु के होसाकेरेहल्ली इलाके में स्थित एक प्राइवेट कॉलेज में महिला टॉयलेट में छात्राओं की अश्लील वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने एक छात्र को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उसने पहले अश्लील वीडियो बनाई और फिर उन्हें शेयर किया। पुलिस ने आरोपी छात्र के पास से लैपटॉप, मोबाइल और एक आईपैड जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि, ‘आरोपी छात्र कॉलेज के गर्ल्स वॉशरूम में हिडन कैमरा लगाकर लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाता था। उसके मोबाइल से 1200 से ज्यादा अर्ध-नग्न वीडियो और अश्लील फोटोज मिले हैं। आरोपी की पहचान शुभम एम आजाद के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार, ‘इस आरोपी को पहले भी ऐसा करते हुए पकड़ा जा चुका है और लिखित माफीनामा देने के बाद इसे छोड़ा गया था। पुलिस ने बताया कि, ‘कॉलेज के ही एक प्रोफेसर की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को आरोपी छात्र के फ़ोन से कई वीडियोज और तस्वीरें मिली हैं। उसका फोन जब्त कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास एक और फोन है और इसमें और भी वीडियो हो सकते हैं। आगे की जांच जारी है।’

पुलिस अधिकारी पी कृष्णकांत ने बताया कि महिलाओं टॉयलेट में लड़कियों की तस्वीरें और वीडियो लेने के आरोप में छात्र की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने कहा, ‘आरोपी एक कॉलेज का छात्र है. उसने बहुत ही गंदी हरकत की है। हमने उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और उसके मोबाइल की जांच की जा रही है। शिकायत के आधार पर हम पूछताछ कर रहे हैं। इस मामले में हम जल्द ही केस फाइल करेंगे। फिलहाल मैं जांच से जुटाई गई जानकारी के बारे में बात नहीं कर सकता। वीडियो के बारे में और जानकारी जुटाई जाएगी. आरोपी शुभम इंजीनियरिंग का छात्र है और बिहार से है।’

बता दें कि बीते दिनों सितंबर महीने में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में भी कुछ इसी घटना से मिलती जुलती खबर आई थी। घटना के सामने आते ही पुरे देश में हड़कंप मच गया था और कई छात्राओं के आत्महत्या की कोशिश की खबर भी सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *