गुड न्यूज: बिपाशा-करण के घर आई नन्हीं परी, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म, अगस्त महीने में कपल ने प्रेगनेंसी अनाउंस की थी

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु आज मां बन गई हैं। करण सिंह ग्रोवर अब पिता बन गए हैं। 43 साल की बिपाशा ने शादी के 6 साल बाद आज अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु काफी वक़्त से इस ख़ुशी भरे पल का इंतजार कर रहे थे।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये बेटी के घर आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की है। पोस्ट शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा है – ‘देवी बसु सिंह ग्रोवर प्यार और मां के आशीर्वाद की हमारे घर एक पवित्र अत्मा है’।

बिपाशा बसु ने अगस्त के महीने में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ शेयर की थी। उसके बाद से अब तक बिपाशा ने सोशल मीडिया पर अपने प्रेग्नेंसी के दिनों की कई फोटो शेयर किये हैं। बिपाशा ने कई मैटरनिटी शूट्स भी कराए जिसे उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर किया और यूजर्स ने बेहद पसंद भी किया।

https://www.instagram.com/bipashabasu/?utm_source=ig_embed&ig_rid=4b3bc839-6a94-48e4-8950-39c260d7cc66

बीते दिनों बिपाशा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी ख्वाहिश है कि उन्हें बेटी हो। वह हमेशा से चाहती थीं कि घर में बेबी गर्ल आए.। इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया कि हमने बच्चे की प्लानिंग काफी समय पहले कर ली थी।

बता दें कि बिपाशा और करण की शादी 30 अप्रैल 2016 में हुई थी। बिपाशा बसु, करण ग्रोवर की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले करण ने टीवी एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट और श्रद्धा निगम के साथ शादी की थी, लेकिन दोनों ही शादियां महज कुछ समय तक ही चल पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *