अयोध्या- सोशल मीडिया पर छाया रहा दीपोत्सव

लखनऊ: दीपोत्सव पर जहां एक तरफ अयोध्या में 15 लाख से ज्यादा दीयों की रोशनी ने अलौकिक समा बांधा, वहीं आभासी दुनिया में भी इस महा उत्सव की चर्चाएं दिनभर होती रहीं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर पूरे दिन हैशटैग #AyodhyaDeepotsav ट्रेंड करता रहा। साल दर साल अपने ही कीर्तिमान को तोड़ती अयोध्या ने इस साल 15.76 लाख दीप जलाकर एक बार फिर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है। वहीं ट्विटर पर 50 हजार से भी ज्यादा बार लोग #AyodhyaDeepotsav ट्रेंड के साथ इंगेज हुए। लोगों ने इस हैशटैग के साथ जगमगाती अयोध्या की तस्वीरें और वीडियो को जमकर शेयर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *