गुजरात- अहमदाबाद में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से बड़ा हादसा 12 मजदूरों की मौत कई मलबे में दबे

गुजरात के मोरबी में नमक फैक्ट्री की दीवार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है। इस घटना में 12 मजदूरों की मौत और 20 के घायल होने की खबर है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

मलबा हटाने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि दबे लोगों को जल्दी से जल्दी बाहर निकाला जा सके। हादसे के बाद मोरबी के जिला कलेक्टर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हलवद की जीआईडीसी में सागर सॉल्ट बनाने वाली कंपनी में नमक बोरी में भरने का काम चल रहा था। उसी वक्त अचानक दीवार गिर गई। हादसे में 12 मजदूरों की मौत हो गई।

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मोरबी में दीवार गिरने का हादसा हृदय विदारक है। इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं। घायल जल्द ठीक हों। स्थानीय प्रशासन लोगों को हर संभव मदद पहुंचा रहा है। इसके अलावा पीएम मोदी ने पीएम राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *