2 साल के इंतजार के बाद बाबा बर्फानी के दर्शन का अवसर, 30 जून से कोरोना प्रोटोकॉल के साथ शुरू होगी यात्रा

Amarnath Yatra 2022: कोरोना प्रोटोकॉल के साथ इस साल अमरनाथ यात्रा की शुरुआत 30 जून से हो रही हैं। परंपरा के मुताबिक इस यात्रा की समाप्ति रक्षाबंधन के दिन होगी।

अमरनाथ यात्रा इस साल 43 दिनों तक चलेगी। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल कार्यालय की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

LG मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण की वजह से बीते 2 साल के अमरनाथ यात्रा को स्थगित कर दिया गया था। 2019 अगस्त महीने में अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की वजह से अमरनाथ यात्रा को बीच में रद्द कर दिया गया था।

बैठक के बाद मनोज सिन्हा ने ट्वीट करके यात्रा को बहाल करने की सूचना दी। यात्रा के विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा और समीक्षा भी की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *