प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रयागराज में, चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे

प्रयागराज: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कल 21 दिसंबर को प्रयागराज आ रहे हैं।वह करीब दो घंटे प्रयागराज में रहेंगे।परेड मैदान में होने वाले समारोह में वह एक लाख स्वयं सहायता समूहों के खाते में करीब 10 अरब रुपये का रिवॉल्विंग फंड ट्रांसफर करेंगे। इसके अलावा कन्या सुमंगला योजना की एक लाख एक हजार लाभार्थियों के खाते में भी राशि ट्रांसफर करेंगे।
जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री विशेष विमान से दिन में करीब 12.45 बजे बम्हरौली एयरपोर्ट पर उतरेंगे।वहां से हेलिकॉप्टर से आयोजन स्थल पर पहुंचेंगे। करीब एक घंटे 10 मिनट तक चलने वाले आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री फंड ट्रांसफर करने के अलावा चयनित महिलाओं को सम्मानित करेंगे।इसके अलावा चिह्नित महिलाओं संग वार्ता भी करेंगे।इसके अलावा वह प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा कई अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री बम्हरौली एयरपोर्ट से   पौने तीन बजे रवाना होंगे। 20 से 25 महिलाओं से वार्ता करेंगे पीएम
प्रयागराज दौरे के दौरान प्रधानमंत्री परेड मैदान में 20 से 25 महिलाओं से अलग से वार्ता करेंगे। इसके लिए मुख्य मंच के बगल में ही अलग पंडाल तैयार किया जा रहा है। महिलाओं का चयन किया जा रहा है। उन्हें प्रशिक्षित भी किया जाएगा।महिलाओं का होगा कोविड टेस्ट, एनसीसी छात्राओं की लगेगी ड्यूटी प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने वाली सभी महिलाओं का कोविड टेस्ट किया जाएगा। इसके लिए संबंधित जिलों को निर्देश जारी किए गए हैं। महिलाओं के रुकने की व्यवस्था स्कूलों में की गई है। वहां भी कैंप लगाकर कोविड टेस्ट किया जाएगा। स्कूलों तथा आयोजन स्थल पर महिलाओं की मदद एवं सुरक्षा के लिए एनसीसी तथा एनएसएस से जुड़ी छात्राओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके अलावा महिला सुरक्षा कर्मियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी। अफसरों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने सख्त हिदायत दी कि  महिलाओं के रहने वाले स्थानों पर पुरुष कर्मचारी या छात्रों की ड्यूटी न लगाई जाए। उन्होंने महिलाओं को जरूरत की हर वस्तु उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *