प्रधानमंत्री प्रयागराज में प्रदेश के 75 जिलों की स्वयं सहायता समूहों की ढ़ाई लाख महिलाओं को भी सम्बोधित करेंगे

प्रयागराज: आगामी 21 दिसंबर को होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयागराज दौरे को लेकर मुख्यमंत्री के दौरे के बाद तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। महिला सशक्तीकरण और विभिन्न कार्यक्रमों के तहत प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में करीब पौने तीन लाख महिलाएं हिस्सा लेंगी। इसमें बड़े पैमाने पर महिलाएं बाहर से आ रही है। शहर के प्राइवेट स्कूलों में उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है।विभिन्न विभागों की महिलाओं की भी तैनाती की गई है। प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश के विषय में जानकारी देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री मोती सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं कि किसी प्रकार की कोई कोताही न बरती जाए। आने वाले सभी मेहमानों एवं अन्य गणमान्य लोगों की सुरक्षा में कोताही न बरती जाये। इस अवसर पर प्रयागराज की सांसद रीता बहुगुणा जोशी में मीडिया को बताया कि योगी आदित्यनाथ ने 21 तारीख को होने वाले कार्यक्रम को लेकर कई दिशा निर्देश पारित किए हैं।
जिसमें महिलाओं के लिए होने वाली इस कार्यक्रम में ढाई लाख से ज्यादा महिलाएं शिरकत करेंगे, और अलग-अलग कार्यक्रमों के तहत उन्हें महिला सशक्तिकरण के तहत तैयार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जो भी महिलाएं इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए अन्य जनपदों से प्रयागराज पहुंचेंगे सबसे पहले उनकी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए एवं शहर में उनके रहने के लिए उचित एवं सुरक्षित व्यवस्था हो।
जिला प्रशासन ने पीएम मोदी के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड में तैयारियां तेज कर दी गई हैं और इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं सहित विभिन्न योजनाओं के ढाई लाख लाभार्थियों को बुलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के लिए 10 जिलों की महिलाएं 21 की सुबह ही आएंगी, लेकिन शेष 65 जिलों की महिलाएं एक दिन पहले ही प्रयागराज आएंगी।उन्हें यहां और आसपास के जिलों में ठहराया जाएगा। ताकि उन्हें सुबह प्रयागराज लाने में कोई परेशानी न हो।जानकारी के मुताबिक मौसम को देखते हुए कार्यक्रम के लिए हैंगर लगाकर वाटर प्रूफ पंडाल बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन ने जिले के 92 स्कूलों का अधिग्रहण किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक से मिली सूची के आधार पर इन स्कूलों में सभी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इनमें 21 जिलों की महिलाओं को ठहराया जाएगा और 20, 21 और 22 दिसंबर तक 92 स्कूलों का अधिग्रहण किया गया है।
इसका आदेश जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने जारी किया है-
इसके अलावा माघ मेला- 2022 के लिए उन्होंने साफ तौर से कहा है कि 2019 के तर्ज पर माघ मेले की तैयारियां होगी। किसी प्रकार का कोई गंदगी ना हो एवं हर प्रकार से उचित प्रबंधन हो। घाटों में विशेष रूप से महिलाओं के लिए व्यवस्था की जाए। इसके अलावा चुनाव का समय भी माघ मेला के समानांतर होगा इसलिए मेले में लगाए गए सभी अधिकारियों को उनके कार्यक्षेत्र से नहीं हटाया जाएगा। सभी प्रकार की माघ मेले की व्यवस्थाएं जैसे प्लाटून पूल, चकर प्लेट, रोड तंबू की व्यवस्था, पानी, बिजली, एवं सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित हो, और किसी प्रकार को उन्हें कष्ट ना हो। आरटीपीसीआर की रिपोर्ट के बिना मेला क्षेत्र में किसी को प्रवेश न दिया जाए। एलईडी लाइट के अलावा अन्य किसी प्रकार की लाइटों का इस्तेमाल नहीं होगा। 10 जनवरी तक पूरी तरीके से मिला क्षेत्र को बसा दिया जाए। किसी प्रकार का कोई कमी हो तो पहले से सुनिश्चित कर लिया जाए।
इस बार इस कार्यक्रम किस सबसे अनोखी बात यह होगी की, क्योंकि यह महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के लिए निर्दिष्ट किया गया हुआ कार्यक्रम है इसलिए इस कार्यक्रम की सुरक्षा व्यवस्था महिला पुलिस फोर्स के द्वारा सुनिश्चित की जाय, जिसमें महिला आरक्षी के अलावा एनसीसी की महिला कैडेट्स और भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों में कार्यरत महिला  कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था से लेकर महिलाओं के रहने एवं उनके खाने-पीने एवं अन्य संसाधनों की व्यवस्थाओं में महिला कार्यकर्ताओं को लगाया जाएगा, तथा जिन बसों एवं अन्य संसाधनों से वे अपने-अपने जिलों से प्रयागराज पहुंचेगी उसमें पुलिस की महिला सुरक्षाकर्मियों के साथ एक एक पुरुष पुलिस सुरक्षाकर्मी कार्यरत होंगे। इसके अलावा प्रयागराज के सभी चौराहों में लगी मूर्तियों की विशेष रूप से साफ सफाई कराई जाएगी तथा प्रधानमंत्री के आगमन एवं कार्यक्रम स्थल पर आने वाली सभी प्रमुख सड़कों पर नारी सशक्तिकरण मे प्रमुख योगदान देने वाली महिला कार्यकर्ताओं चाहे वह किसी भी धर्म जाति या वर्ग विशेष की हो और जिन्होंने महिलाओं के उत्थान एवं उनके सामाजिक अवस्था को मजबूत करने हेतु विशेष रूप से योगदान दिए की तस्वीरों एवं कट आउट गेट बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *