कल प्रदेश भाजपा राजघाट पर नई आबकारी नीति वापस लेने के लिए केजरीवाल को सद्बुद्धि प्रदान हेतु करेगी प्रार्थना

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने बताया कि केजरीवाल सरकार अपनी नई जनविरोधी आबकारी नीति द्वारा पूरी दिल्ली को नशे के लत में झोंकने की तैयारी कर रही है। उन्हें ना तो दिल्ली के युवाओं की चिंता है और ना ही महिलाओं की। वे सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने और जेब भरने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के साथ कल 11 बजे सभी धर्म गुरु, साधू संत महात्माओं के साथ मिलकर राजघाट स्थित महात्मा गांधी की समाधी स्थल पर जाकर केजरीवाल को सदबुद्धि देने के लिए प्रार्थना करेगी ताकि ये अपनी जन विरोधी आबकारी नीति को वापस ले।

कार्यक्रम के संयोजक श्री मल्होत्रा ने बताया कि अरविंद केजरीवाल अपनी ही बातों पर अमल नहीं करते हैं। कोई भी आवासीय क्षेत्रों में शराब की दुकानें न खोलने की बात करने वाले केजरीवाल ने खुद 850 नए शराब की दुकान खोले जाने पर हस्ताक्षर किए। आज 80 प्रतिशत से ज्यादा लोग इस नई आबकारी नीति के खिलाफ है और भाजपा एक भी शराब की दुकान किसी भी आवासीय इलाके में नहीं खोलने देगी। भाजपा कार्यकर्ता हर नई शराब की दुकान के बाहर स्टेज लगाकर महिला संगठन एवं आरडब्ल्यूए के साथ धरना देंगे ताकि उन दुकानों को किसी भी कीमत पर न खोलने दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *