डॉ ऋचा सिंह की पहल पर कटौहला गांव के सैकड़ों परिवारों को राहत,एसडीएम कोर्ट से नोटिस जारी

प्रयागराज: सपा नेता और शहर पश्चिमी से दावेदार डॉ ऋचा सिंह ने एक बयान जारी कर कहा है कि एसडीएम सदर न्यायालय प्रयागराज ने मुकदमा संख्या 92/2013 धारा 176 ज़मीदारी विनाश अधिनियम के तहत नोटिस जारी की है।उन्होंने कहा कि शहर पश्चिमी के कटहौला ग्राम स्थित एयर पोर्ट रोड, गैस गोदाम के पास 250 से अधिक घरों की रिहायशी बस्ती है जिसमें हजारों की तादाद में आम लोग निवास करते हैं। पिछले दिनों शहर पश्चमी के कुछ लोगों के द्वारा न्यायालय को गुमराह करके एकपक्षीय आदेश प्राप्त किया और अवैधानिक आदेश तथा असलहों से लैस होकर जबरन डरा धमकाकर आम रिहायशी बस्ती की पैमाइश कराने लगे। जिससे वहाँ रहने वाले आम लोग भयाक्रांत हो गए।जनता की इस पीड़ा को और उनके घरों को बचाने के लिए मैं डॉ ऋचा सिंह ने इन पूरे मामले के कानूनी पक्ष के आधार पर इस एकपक्षीय आदेश को विधि विरुद्ध और अन्यायपूर्ण बताया। तथा इसे तत्काल वापस लेने के लिए सदर कार्यालय में इस आदेश को चुनौती दी।
जिसके फलस्वरूप एसडीएम सदर न्यायालय ने  अपने एकपक्षीय आदेश के विरुद्ध संस्थित प्रार्थना पत्र को स्वीकार करते हुए गलत ढंग से रिहायशी बस्ती की पैमाइश कराने वालों को नोटिस जारी कर दिया है।सपा नेता ने शहर पश्चिमी के कटहौला वासियों को अन्याय के विरुद्ध इस शुरुआत पर बधाई दी।तथा कहा कि शहर पश्चिमी को भयमुक्त बनाने तक विधि अनुसार यह लड़ाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *