भाजपा सरकार का बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा झूठा निकला- प्रमोद तिवारी

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पार्टी केंद्रीय वर्किंग कमेटी के सदस्य वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने प्रयागराज स्थित आवास पर वाताॅ करते हुऐ सवालों के जवाब में कहा कि भाजपा अयोध्या मे श्री राम मंदिर निमाण का श्रेय लेना चाहती है। जबकी श्री राम मंदिर का निमाणॅ सुप्रिम कोर्ट के निर्णय से हो रहा है। इनको निर्माण का श्रेय तब मिलता जब यह अपनी सरकार मे अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुऐ यह काम कराते।
प्रमोद तिवारी ने कहा की यूरिया की कमी, बिजली, की महंगी दर जैसे अनेक मुद्दे है। जिससे जनता आक्रोशित है। इस जन आक्रोश की मुकाबला करना भाजपा की बस की बात नही है।भाजपा केंद्र मे भी है राज्य में भी है, इसके बावजूद विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे है। अब भाजपा अपने पुराने ढरे पर चली गयी है मंंदिर मस्जिद की बात करते है। वह अब्बा जान की बात करते है और माहौल साम्प्रदायिक बना रहे है।
प्रमोद तिवारी ये भी ने कहा भाजपा सरकार झूठी है, उन्होने कहाँ की उ प्र सरकार का बेरोजगारो का रोजगार देने का वादा पूरी तरह झूठा और खोखला है। श्री तिवारी ने कल लखनऊ मे सहायक शिक्षक अभियर्थियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर दमनात्मक कार्यवाही की निन्दा करते हुऐ कहा, की दमनात्मक कार्यवाही करना प्रदेश सरकार की हताशा की परिणाम है। वर्तमान भाजपा सरकार बर्बरता और अधिकारों के हनन मे अंग्रेजी जुल्म को भी पीछे छोड दिया है। प्रदेश की जनता चुनाव में इसका जबाब अवश्य देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *