इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में पहले दिन अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा सबसे आगे

प्रयागराज: इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पिछले दिनों हुए चुनाव में पड़े मतों में से पहले दिन की काउंटिंग शाम को खत्म हो गई है। अभी किसी पद की स्थिति साफ नहीं लेकिन कई पदों पर कड़ा मुकाबला दिख रहा है। पहले दिन तीन प्रमुख पदों के लिए केवल1000 वोटों की गिनती की गई। जानकारी के मुताबिक अध्यक्ष पद पर राधाकांत ओझा है सबसे आगे हैं।राधाकांत ओझा को अब तक सबसे अधिक 410 वोट मिले हैं।वरिष्ठ वकील और पूर्व अध्यक्ष राधाकांत ओझा 78 वोटों से आगे हैं।जबकि दूसरे स्थान पर चल रहे अशोक कुमार सिंह को 332 वोट मिले हैं, वहीं इंद्र कुमार चतुर्वेदी 134 वोटों के साथ है तीसरे नंबर पर हैं। जबकि महासचिव पद पर एसडी सिंह जादौन सबसे आगे बताये जा रहे हैं। उनको अब तक 254 वोट मिले हैं।वहीं विक्रांत पांडे 230 वोटों के साथ दूसरे और अखिलेश कुमार शर्मा 183 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं। उधर वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोज कुमार मिश्रा बढ़त बनाए हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक मनोज कुमार मिश्रा को अब तक 271 वोट मिले हैं। इस पद पर काफी कड़ा मुकाबला दिख रहा है।क्यों कि वह दूसरे नंबर के उम्मीदवार अमित श्रीवास्तव से सिर्फ 9 वोटों से ही आगे चल रहे हैं। दूसरे स्थान पर चल रहे अमित श्रीवास्तव को अब तक 262 वोट मिले हैं।राजेश्वर सिंह 195 वोटों के साथ तीसरे और कमलेश तिवारी 148 वोटों के साथ चौथे नंबर पर हैं।मिली जानकारी के मुताबिक आज पहले दिन सिर्फ 1000 वोट ही गिने गए हैं। शनिवार को सुबह 10 बजे से शुरू होगी आगे की गिनती शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि चुनाव में साढ़े सात हजार से ज्यादा वोटरों ने मतदान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *