छात्रावासों में हो रही अवैध फीस वसूली को लेकर पूरे परिषर मे विरोध मार्च

इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ बहाली की मांग को लेकर चल रहे संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्त्व में छात्र नेता अजय यादव सम्राट के अगुवाई में छात्रसंघ बहाली के आंदोलन का 498वां दिन भी जारी रहा।

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावासों में रह रहे छात्रों से इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अवैध अवैध फीस वसूली व जबरन रिजल्ट रोके जाने को लेकर पूरे परिसर में रैली निकालकर विरोध मार्च किया।

छात्रों ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय जब कोरोना वैश्विक महामारी में विश्वविद्यालय बंद था छात्रावास बंद था छात्र अपने अपने घरों पे रह रहे थे तो विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जबरन अवैध फीस वसूली के रूप में ₹15000 रुपया का आधार क्या है। इनका मानक क्या है किस मानक के तहत ₹15000 छात्रों से वसूला जा रहा है।

विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने पर अनशनकारियों का एक डेलिगेशन विश्वविद्यालय के प्रवेश भवन पहुंचा और वहां आए हुए समस्त नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं के प्रवेश से संबंधित समस्या को सुना और तुरंत वहीं पर उसका निदान किया। और इलाहाबाद विश्वविद्यालय के निकम्मे और नकारे प्रशासन के बारे में भी अवगत कराया गया। अनशन कारियों का डेलिगेशन प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण होने तक प्रवेश भवन पर छात्रों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

इस मौके पर छात्र नेता नवनीत यादव,राहुल पटेल, अभिषेक यादव, शिवबली यादव, अरविंद यादव, सचिन, प्रमोद, मसूद अंसारी, आनंद सांसद, मंजीत पटेल, अमित कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *