100 वर्ष पहले काशी से कनाडा गयी मां अन्नपूर्णा की दुर्लभ प्रतिमा एक बार फिर काशी में प्रतिष्ठापित होंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा काशी विश्वनाथ धाम में 11 नवंबर को करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोशिश से भारत को वापस मिली प्रतिमा आज दिल्ली में काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद को सौंपी जाएगी।
इसके बाद पुनर्स्थापना यात्रा के माध्यम से मां अन्नपूर्णा 18 जिलों में भक्तों को दर्शन देते हुए 14 नवम्बर को काशी पहुंचेगी।
अगले दिन यानि 15 नवम्बर देवोत्थान एकादशी के विशेष अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के नवीन परिसर में प्रतिमा स्थापित होंगी।
