प्रयागराज: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सहयोग से इलाहाबाद में एक प्रदर्शनी आयोजित की गयी है। प्रदर्शनी का उद्घाटन न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर, अध्यक्ष, उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति, इलाहाबाद के द्वारा न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा जी की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। उक्त प्रदर्शनी में, आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत, भारत की आजादी के 75 वर्ष के उपलक्ष में, न्यायिक प्रशासन का गौरवमय इतिहास, न्यायिक प्रणाली की उपलब्धियां तथा विधिक सहायता प्राप्त किये जाने हेतु विभिन्न योजनाओं की जानकारी से सम्बन्धित विवरण प्रदर्शित किया गया है।
प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के अवसर पर माननीय उच्च न्यायालय के अन्य न्यायमूर्तिगण मनोज मिश्रा, श्रीमती सुनीता अग्रवाल, डा0 न्यायमूर्ति कौशल जयेन्द्र ठाकर, सुनीत कुमार, विवेक कुमार बिरला, अश्वनी कुमार मिश्रा, सिद्धार्थ वर्मा, सौमित्र दयाल सिंह, राजीव गुप्ता, अजीत कुमार, एल्डर कमेटी
के सदस्यगण, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण, जनपद न्यायाधीश इलाहाबाद, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण इलाहाबाद, सचिव उच्च न्यायालय विधिक सेवा
समिति, उच्च न्यायालय इलाहाबाद एवं अन्य न्यायिक अधिकारीगण भी उपस्थिति हुए।
इस अवसर पर माननीय न्यायमूर्ति प्रीतिंकर दिवाकर के द्वारा सामान्य जन से यह अनुरोध एवं अपेक्षा की गयी कि उक्त प्रदर्शिनी में अधिक से अधिक लोग उपस्थित होकर अपने अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी प्राप्त करें और इस प्रदर्शिनी
का सफल बनायें।
