उत्तरप्रदेश में 22 में सपा सरकार के आने पर गोवर्धन का विकास होगा

मथुरा में वरिष्ठ सपा नेता सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पंडित दीपक गौड़ का गोवर्धन विधानसभा के पलसों गांव में हजारों ग्रामीणों ने मुकुट व पगड़ी पहनाकर स्वागत किया सपा नेता दीपक गौड़ ने गांव वासियों को आश्वासन दिया कि 2022 के चुनाव में जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में साइकिल की सरकार बनेगी तो जो विकास कार्य इस भाजपा सरकार में गांव में नहीं हुए हैं संपूर्ण गांव जिन भी सुविधाओं से वंचित रहा है उन सभी सुविधाओं को सरकार आने पर ग्रामीणों को दिया जाएगा वही पंडित दीपक गौड़ ने वर्तमान की भाजपा सरकार व गोवर्धन से विधायक कारिंदा सिंह पर हमला बोलते हुए कहा कि साढे 4 साल निकल गए हैं ना तो भाजपा सरकार ने ना ही स्थानीय विधायक कारिंदा सिंह ने ग्रामीणों व क्षेत्रों की सुध ली है हर व्यवस्थाएं खस्ताहाल पड़ी हुई है विधायक व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सिर्फ अपना समय पूरा किया है ग्रामीणों को जो मुनासिब लाभ मिलना चाहिए था वह लाभ इस सरकार में नहीं दिया गया है यह सरकार सिर्फ खोखले वादे करती है 22 में जब अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी गांव में नाली सड़क खरंजे पानी की टंकी व विद्युत की उत्तम व्यवस्था करके दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *