पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ी कीमतों के विरोध में पहली बार कांग्रेसी सड़क पर उतरे

प्रयागराज: देश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के   खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन कर अपना विरोध जताया। जीरो रोड चौराहे पर जुटे जिला कांग्रेस कमेटी के नेता और पदाधिकारियों ने हाथों में सरकार विरोधी नारे लिखी तख्तियां के साथ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया।

 

 

प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। जिलाध्यक्ष गंगापार सुरेश यादव ने कहा कि लगातार पेट्रोल डीजल के दामों हो रही बढ़ोतरी से महंगाई अपने चरम पर है।प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण तेल के दाम में इजाफा हो रहा है। पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये पार कर गई हैं। अगर यही हाल रहा तो लोगों को वाहनों को घर में ही रखना पड़ेगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने कहा कि राज्य सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर लोगों से लगान वसूल रही है। लोगों का जीना हराम कर रखा है भाजपा सरकार ने। महंगाई डायन लोगों को खाए जा रही है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों ने सरकार से पेट्रोल-डीजल बढ़े दाम को वापस लेने की मांग की। कांग्रेसी इस दौरान हाथों में अबकी बार पेट्रोल 100 पार पेट्रोलियम मंत्री मुर्दाबाद, मोदी सरकार शर्म करो जैसे नारे लिखे तख्तियां लिए थे। वहीं जिला कांग्रेस प्रवक्ता हसीब अहमद ने बताया कि राज्य सरकार पेट्रोलियम पदार्थों पर अतिरिक्त टैक्स लगाकर लोगो से लगान वसूल रही है। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियो ने सरकार से पेट्रोल डीजल बढ़े दाम को वापस लेने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *