प्रयागराज: जिले के यमुनापार के औद्योगिक क्षेत्र थाना के चकपूरे मियां खुर्द गांव में बुधवार को बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटी की नृशंस हत्या कर दी। बदमाशों ने महिला के पति पर भी जानलेवा हमला किया, उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। सुबह पोती ने गांव वालों को इसकी जानकारी दी। मामले में पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर मौके पर फारेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड के साथ एसएसपी, एसपी क्राइम व आधा दर्जन थाने की फोर्स मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।
मामले में पुलिस हत्या के हर एंगल पर जांच कर रही है। घायल को इलाज के लिए जीवन ज्योति अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार चक पूरे मियां खुर्द गांव निवासी बजरंग बहादुर पटेल उर्फ नचऊ पटेल पेशे से बिजली मिस्त्री है। उनके साथ पत्नी प्रेमपति 50, पुत्री तनु 17 व छह वर्षीय पोती अंशिका रहती है। मंगलवार रात बदमाश उनके घर घुसे और प्रेमपति व उसकी पुत्री तनु के सिर पर धारदार हथियारा व कपड़ा साफ करने वाले पिटना से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं बदमाशों ने बजरंग पर भी जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बजरंग बहादुर ऊर्फ नचऊ उम्र 50वर्ष मय परिवार कल शाम को खाना पीना खाने के बाद कमरे में सो सोने चले गए थे। सुबह नातिन ने जब शोर मचाया तब आसपास के लोग पहुंचे तो देखा कि खून आसपास बिखरा हुआ था और बजरंग बहादुर खून से लथपथ तड़प रहे थे। बजरंग बहादुर को अस्पताल ले गए और वहीं पास में तख्त पर उनकी पत्नी का गला कटा हुआ था और दूसरे कमरे में बेटी मृत पड़ी घटना की जानकारी पूरे गांव में हुई तो हड़कंप मच गया।
पुलिस द्वारा उक्त मांग ली थी जांच कराई जा रही है फॉरेंसिक टीम डॉग स्क्वायड द्वारा सबूतों को इकठ्ठा किया जा रहा है पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जल्दी इस मामले का खुलासा कर दिया जाएगा हत्या के कारण अभी स्पष्ट नहीं है एवं गंभीर रूप से घायल बजरंग बहादुर के होश आने पर ही घटना के विषय में पूरी जानकारी मिल पाएगी जबकि गांव वालों का कहना है कि बजरंग बहादुर का किसी से कोई जाती दुश्मनी नहीं थी वह काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे।
