लखीमपुर खीरी की घटना के खिलाफ एनएसयूआई का प्रयागराज में प्रदर्शन

प्रयागराज: लखीमपुर खीरी में मृत किसानों के परिवार के लोगों से मिलने जा रही कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को सीतापुर में हिरासत में लिए जाने के खिलाफ बुधवार को एनएसयूआई से जुड़े छात्रों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रसंघ भवन पर मुख्यमंत्री का पुतला जलाकर विरोध दर्ज किया। इस दौरान यूपी शासन और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। हालांकि इसी दौरान खबर आई कि प्रियंका को रिहा कर दिया गया है और वह लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गई हैं।पुतला दहल करने वाले एनएसयूआइ के छात्रों ने मांग रकी कि लखीमपुर खीरी कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी हो, इसके साथ ही यूपी के गृह राज्य मंत्री से इस्तीफा लिया जाए। चन्द्रशेखर अधिकारी ने कहा कि पीड़ित व मृत किसानों के साथ न्याय हो । पुतला दहन करने वालों में अमित द्विवेदी, वैभव सिंह, अमन गुप्ता, नीतीश सिंह, सत्यम कुशवाहा, सूरज शुक्ला, आदर्श भदौरिया, विवेक यादव आदि शामिल रहे। पुतला दहन के दौरान ही खबर आ गई कि सीतापुर में प्रियंका वाड्रा को रिहा कर दिया गया है। इस पर छात्रों ने प्रियंका के समर्थन और शासन विरोधी नारे लगाए। उल्लेखनीय है कि लखीमपुर खीरी की घटना के बाद राजनीति गर्म है। उधर, लखनऊ में राहुल गांधी को एयरपोर्ट पर रोकने और उनके धरने पर बैठने पर भी यहां कांग्रेसी आक्रोशित हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *