प्रयागराज: आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर मनाये जा रहे अमृत महोत्सव के अन्तर्गत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण प्रयागराज कलेक्ट्रेट स्थित संगम सभागार में किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के द्वारा कुल 75 हजार लाभार्थिंयों को उनके आवास की चाभी का डिजिटल वितरण किया गया। तथा प्रधानमंत्री के द्वारा आगरा, कानपुर, ललितपुर जनपदों के लाभार्थिंयों से संवाद भी स्थापित किया गया। कार्यक्रम में जनपद प्रयागराज के भी 1000 लाभार्थी लाभान्वित हुए, जिनमें नगर निगम सहित सभी नगर पंचायतों के लाभार्थी शामिल थे। संगम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रयागराज की महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी व म विधायकों के द्वारा 20 लाभार्थियों को उनके आवास की चाभी वितरित की गयी। अपना पक्का आवास पाकर लाभार्थिंयों के चेहरों में खुशी थी।इस अवसर पर विधायक शहर उत्तरी हर्ष वर्धन वाजपेयी, विधायक बारा डाॅ0 अजय कुमार भारतीया, विधायक फूलपुर प्रवीण पटेल, अपर नगर आयुक्त रत्नप्रिया, परियोजना अधिकारी वर्तिका सिंह सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगणों के अलावा लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
