वाराणसी: महिला अध्ययन केंद्र की प्रमुख प्रोफेसर वंदना सिन्हा, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति त्रिवेदी, मुख्य वक्ता डॉ कुंदन सिंह, महिला अध्ययन केंद्र की सदस्य एवं कार्यक्रम की समन्वयक डॉ नंदिनी सिंह तथा कार्यक्रम की सह समन्वयक और महिला अध्ययन केंद्र की सदस्य डॉ भारती कुरील के माध्यम से इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन कमपोजिट विद्यालय में किया गया।
कार्यक्रम मुख्य रूप से उच्च शिक्षा के लिए बालिकाओं को प्रेरित करने से संबंधित था। विशेष रूप से विज्ञान के विषयों के प्रति छात्राओं में अभिरुचि उत्पन्न करने और उच्च शिक्षा के लिए उन्हें प्रोत्साहित करने हेतु इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के शारीरिक शिक्षा विज्ञान में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ कुंदन सिंह द्वारा प्रोजेक्टर के माध्यम से स्लाइड्स के द्वारा छात्राओं में विज्ञान से संबंधित विभिन्न विषयों को बताया गया।
प्रयोग के द्वारा छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विज्ञान के संबंध में उनकी अभिरुचि को जागृत करने और उन्हें उच्च शिक्षा में विज्ञान विषयों को पढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया गया बालिकाओं ने इस कार्यक्रम में विशेष अभिरुचि दिखाते हुए ना केवल डॉ कुंदन सिंह जी से संवाद स्थापित किया बल्कि विभिन्न प्रकार से कराए जा रहे अभिप्रयोगों में भी हिस्सेदारी की।
