प्रयागराज में शहीद सरदार भगत सिंह की 114 वी जयंती धूमधाम से मनाई गई

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश जनपद प्रयागराज के मीरापुर पुलिस के समीप खेल परिवार प्रयागराज व शहीद सरदार भगत सिंह सेवा दल के द्वारा कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर शहीद भगत सिंह जी की 114वी जयंती मनाई गई और मिठाइयां वितरण कर उत्साह पूर्वक लोगों को शहीद भगत सिंह की राह पर चलने का निर्देश दिया।
ज्ञात हो कि भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिदूत अमर शहीद भगत सिंह की 28 सितंबर मंगलवार को 114वीं जयंती है। भगत सिंह का जन्म 1907 में लायलपुर ( अब पाकिस्तान में है) स्थित बंगा गांव में हुआ था। बेहद कम उम्र से ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाने और साम्राज्य को निशाना बनाने के लिए उन्हें सिर्फ 23 साल की उम्र में फांसी दे दी गई थी। वह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के उल्लेखनीय नायकों में से एक थे।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सरदार भगत सिंह सेवा दल नमन ज्योत सिंह रॉयल सरदार,
सरदार कुलदीप सिंह खेल परिवार प्रयागराज,कुमुद सिंह पाल, पूर्व पार्षद नंदलाल निषाद, कमल, शिव बाबू यादव, सुशांत केशरवानी, पप्पू केशरवानी (मामा),लल्ला गुप्ता,देव हीरा आदि लोगों की उपस्थिति में रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *