सरकार की नीतियों से खफा बिजली विभाग के प्रदेश भर के जूनियर इंजीनियरों की बेमियादी हड़ताल 27 से

प्रयागराज: वेतन विसंगतियों को दूर करने सहित अन्य मांगों को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन 27 सितम्बर से लखनऊ में जिलेवार क्रमिक अनशन कर अपना विरोध जतायेगें।अभी तक संगठन का आंदोलन प्रयागराज में मुख्य अभियंता कार्यालय के बाहर चल रहा था।वेतन विसंगति से आहत बिजली इंजीनियरों ने प्रयागराज में तीन दिन तक क्रमिक भूख हड़ताल कर अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार से मांग की। बिजली विभाग के इंजीनियरों की हड़ताल से आम जन को सीधे तो बिजली समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। लेकिन अगर आगे हड़ताल चलती रही तो बड़े फाल्ट होने,सहित रोज़मर्रा के कामकाज में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। जूनियर इंजीनियर संवर्ग के सदस्य शाम पांच बजे तक ही काम करेंगे।
आज 23 सितंबर को केंद्रीय नेतृत्व के अहवाह्न पर दूसरे चरण में 48, घंटे तक का क्रमिक अनशन के तीसरे दिन मुख्य अभियंता (वितरण) प्रयागराज क्षेत्र के कार्यालय पर प्रातः 11:00 बजे कल से क्रमिक अनशन पर बैठे हुवे 51 सदस्यो को क्षेत्रीय अध्यक्ष इंजीनियर आशीष सिंह एवं क्षेत्रीय सचिव इंजीनियर बृजेश पांडेय,ट्रांसमिशन अध्यक्ष ई0 फूलचंद सहित अन्य ने जूस पिलाकर अनशन तोड़वाकर आंदोलन स्थगित किया गया। आगामी 27 सितंबर से लखनऊ मुख्यालय पर क्रमिक अनशन किया जाएगा।संघ के अनुसार नियमानुसार कार्य यथावत चलता रहेगा। प्रातः 9 बजे से साम 5 बजे तक ही जूनियर इंजीनियर संवर्ग के सदस्य कार्य करेंगे।उनके फोन प्रातः 9 बजे से साम 5 बजे तक ही चालू रहेगा।जूनियर इंजीनियर संवर्ग के सदस्य कोई भी विभागीय वीसी में प्रतिभाग नहीं करेंगे।जूनियर इंजीनियर संवर्ग के सदस्य किसी भी विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में नही जुड़ेंगे। संघ का कहना है कि इस दौरान प्रबंध की हठधर्मिता के कारण उपभोक्ताओं की असुविधा के लिए हमे खेद है। जूनियर इंजीनियर संवर्ग के अधिकारी जूनियर इंजीनियर का तृतीय समयबद्ध वेतनमान ग्रेड पे ₹8700/- वेतन प्राधिकार पत्र निर्गत करने की मांग कर रहे हैं।
इसके अलावा नॉनफंक्शनल ग्रेडपे ₹4800/- का विलोपन करने,जूनियर इंजीनियर का तृतीय समयबद्ध वेतन मान में सीधी भर्ती के सहायक अभियंता के द्वितीय समयबद्ध वेतन मान की भाती 2 वेतन वृद्धि प्रदान करने,जूनियर इंजीनियर का ग्रेड पे ₹4600/- 01.01.2006 से लागू करने,अन्य कर्मचारी संघों की तरह पुरानी पेंशन योजना बहाल करने,ईआरपी को कस्टमाइज करने समेत 18 सूत्रीय मांगो का  निराकरण करने की मांग कर रहे हैं।
 बैठक में ई0वी0केसिंह अधिशाषी अभियंता,ई0राज मंगल सिंह अधिशाषी अभियंता ने सभा का संबोधित किया।बैठक में अजीत पटेल(पूर्व जनपद अध्यक्ष),राकेश कुमार,क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, अवधेश कुमार,सौरभ मौर्य, शिलवंत सिंह, अवधेश कुमार,राकेश कुमार,शांति प्रिय शुक्ला,रवि कुमार,नरेंद्र नाथ,सुनील कुमार सिंह,प्रमोद कुमार मौर्य, फूलचंद,अनिल कुमार सिंह,प्रदीप वर्मा,राघवेंद्र सिंह,शैलेंद्र कुमार,संजय कुमार,शिव व्रत यादव, ए बी यादव,राघवेंद्र सिंह,भानु यादव,इंद्रसेन यादव,रामानंत दुबे, के सी वर्मा,सुजीत कुमार,धर्मेंद्र पटेल,अभिषेक पांडेय,राहुल यादव,राज कुमार समेत जनपद के समस्त अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंताओ ने सहभागिता किया। विरोध सभा की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष आशीष सिंह एवं संचालन बृजेश पांडेय क्षेत्रीय सचिव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *