भव्यता के साथ मना प्रधानमंत्री का जन्मदिन, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण दिए गए

प्रयागराज: प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार योगी आदित्य नाथ द्वारा निर्वाण मानसिक मंदित संस्थान, मोहान रोड, लखनऊ में 148 दिव्यांग बच्चों को उपहार स्वरूप (फल, ड्रेस) देकर लाभान्वित किया गया। जिसमें स्वाती सिंह मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार उपस्थित थी।
इसी क्रम में जिला प्रशासन के सहयोग से दिव्यांगजन सशसक्तीकरण विभाग जनपद लखनऊ द्वारा राजकीय संकेत (मूक बधिर) विद्यालय, मोहान रोड, लखनऊ में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि स्वाती सिंह मंत्री महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार के  द्वारा दिव्यांगजनों को 10-ट्राईसाइकिल, 08-बैशाखी, 05-व्हील चेयर, 62-श्रवण यंत्र, कुल-85 सहायक उपकरण एवं फल, मीठा, सूक्ष्म जलपान देकर लाभान्वित किया गया।

वहीं प्रयागराज में साधु-संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी ने कहा है कि आज के युवाओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरणा लेनी चाहिए क्योंकि बड़े ही संघर्ष और कठिन रास्तों से गुजर कर के उन्होंने प्रधानमंत्री का पद हासिल किया है। उन्होंने कहा है कि 2020 में अयोध्या में जब राम मंदिर बनने के लिए भूमि पूजन हो रहा था तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद सभी साधु संतों को दंडवत प्रणाम किया था, साधु संतों के सामने लेट करके उनका अभिनंदन और प्रणाम किया था जिससे सभी  साधु-संतों में उनके प्रति और सम्मान बढ़ गया।

 

नरेंद्र गिरी बोले प्रधानमंत्री का जीवन बहुत ही संघर्षशील रहा है और संघर्ष करते हुए देश को बुलंदी तक पहुंचाया, संत महात्मा लंबी उम्र की कामना करते हैं और देश की सेवा में उन को बल मिले शक्ति मिले, नरेंद्र गिरी अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ढेर सारी शुभकामनाएं दी और आशीर्वाद भी दिया। नरेंद्र गिरी ने कहा कि आज उनके जन्मदिवस के मौके पर संगम स्तिथ ऐतिहासिक हनुमान मंदिर में विशेष पूजा आरती भी की जाएगी और हनुमान जी को भोग भी लगाया जाएग ताकि वह आगे भी ऐसे ही देशवासियों की सेवा करते रहें। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी समेत है अन्य दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के द्वारा अलग-अलग हिस्सों में जन्मदिन मनाया जा रहा है। प्रयागराज में प्रधानमंत्री के जन्म दिन पर 71 किलो का केक कटा गया।

 

समारोह में प्रदेश शासन के मंत्री नंद गोपाल नंदी भी मौजूद रहे। वहीं इस अवसर पर 71 किलो लड्डू मंदिरों में चढ़ा कर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया गया।इस के अलावा इस अवसर पर मेगा वैक्सीनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आज पूरे देश में दो करोड़ से ज्यादा वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *