उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का तीन दर्जन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान

प्रयागराज: कांग्रेस ने यूपी में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मंथन शुरू कर दिया है। प्रदेश में किसी भी दल ने अपने उम्मीदवार अभी तय नहीं किए हैं। लेकिन पहली बार कांग्रेस इस मामले में दूसरों से अलग निकलती दिख रही है। प्रियंका गांधी ये चाहती हैं कि उनके वह उम्मीदवार पहले से तैयारी में जुट जाएं जिनका टिकट एकदम पक्का है। कांग्रेस ने प्रदेश में करीब तीन दर्जन सीटों पर आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। जिसमें प्रयागराज से शहर उत्तरी से पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह का भी नाम शामिल हैं।
खबर है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यालय ने तय किए लगभग 40 प्रत्याशी। जिसमें ज्यादातर पूर्व विधायक,पूर्व सांसद के नाम सूची में शामिल हैं। सहारनपुर से इमरान मसूद, प्रयागराज उत्तरी से अनुग्रह नारायण सिंह, शामली से पंकज मलिक, झांसी से प्रदीप आदित्य जैन का नाम शामिल है, तो वहीं बख्शी का तालाब से ललन कुमार का नाम जारी किया है। उधर कानपुर गोविंद नगर सीट से करिश्मा ठाकुर का नाम जारी किया गया है। सूची में सूरतगढ़ सीट से पप्पू चौधरी समेत कई नाम शामिल है। बताया जाता है कि प्रियंका ने नेताओं से चुनाव की तैयारी करने को कहा है। सूत्रों के अनुसार फोन पर बात करके चुनाव की तैयारी करने के लिए कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *