MGKVP: विश्वविद्यालय में रिक्त पदों के लिए आवेदन भेजने की अंतिम तारीख अब 15 सितंबर

वाराणसी: महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शिक्षक पदों पर निकली भर्तियों की तिथि में विस्तार किया गया है । माननीय कुलपति प्रोफेसर आनंद कुमार त्यागी की पहल पर विश्वविद्यालय में रिक्त प्रोफेसर ,एसोसिएट प्रोफेसर एवं असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर नियुक्ति हेतु विज्ञापित पदों के संबंध में ऑनलाइन आवेदन तिथि को 15 सितंबर तक बढ़ा दिया गया है तथा डाउनलोड किए गए आवेदन पत्र का प्रिंट समस्त प्रपत्र के साथ पंजीकृत डाक से विश्वविद्यालय में प्राप्त होने की तिथि को 21 सितंबर तक कर दिया गया है।यह जानकारी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर नवरत्न सिंह द्वारा प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *