आज़म खान के समर्थन में विश्वविद्यालय परिसर में छात्र- युवाओं ने बनाई मानव श्रृंखला,राज्यपाल को ज्ञापन भेजा

प्रयागराज: मौलाना अली जौहर यूनिवर्सिटी के संस्थापक व सपा सांसद आजम खान का उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कथित उत्पीड़न किये जाने का आरोप लगाते हुए, विरोध में इलाहाबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्रों एव पूर्व छात्रसंघ पदाधिकारीयों ने मानव श्रृंखला का निर्माण किया, और उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल को ज्ञापन भेज कर उनसे निवेदन किया कि जनतंत्र की रक्षा हेतु शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व योगदान देने वाले संसद सदस्य की गौरव एवं गरिमा की रक्षा हेतु मामले का संज्ञान ले और उनकी रिहाई के दिशा में आवश्यक दखल करने का कष्ट करें।
डॉक्टर ऋचा सिंह ने माननीया राज्यपाल से अपील करते हुए कहा देश का छात्र नौजवान छात्रसंघों से जुड़ा युवा आपकी ओर आशा की दृष्टि से देख रहा है। इसलिए इतिहास गवाह है कि आपने सदन की गरिमा की रक्षा के लिए अनेकों ऐसे कदम उठाए हैं, जिसका संसदीय इतिहास हमेशा आभारी रहेगा।
इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह, पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष अदील हमज़ा साहिल, यूथ ब्रिगेड के जिला अध्यक्ष सैफ़ फरीदी, संदीप मोर्या, फैसल जॉर्डन, अजय भारतीय,  अजय सम्राट, राहुल पटेल, आयुष प्रियदर्शी, मसूद, सलमान, नवनीत यादव,हरेन्द्र , मुशीर अहमद, मो०हमजा अहमद,अतीक, मो. इमरान, प्रमोद बच्चा , सचिन दास, मो नदीम, सूरज मिश्रा, संदीप यादव, सचिन केसरवानी
अशरफ खान, सिराज शेख, शुभम यादव, दानिश खान के साथ ही बड़े संख्या में युवा- छात्र मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *