रेवती रमण ने हिंद महासागर में चीन की आक्रामकता का मामला राज्य सभा में उठाया

प्रयागराज: राज्यसभा सांसद कुंवर रेवती रमण सिंह ने राज्यसभा मे सवाल उठाया कि अमेरिका ने रूस और चीन के साथ भारत को भी मानवाधिकार उल्लंघन और अवहेलना रखा है उसको वहां के राष्ट्रपति से वार्ता कर उसे खत्म कराने का प्रयास हुआ कि नहीं इसकी जानकारी दें विदेश मंत्री तथा चीन के द्वारा हिंद महासागर में लगातार आक्रामकता अपनाने पर अंकुश लगाने के लिए अमेरिका से सहायता लेने पर कोई समझौता हुआ है तो विस्तृत जानकारी दें।
जिस पर केंद्रीय विदेश मंत्री डा. एस. जयशंकर ने कहा कि अमेरिका के साथ हमारे सामरिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण समझौते हैं जिसमें युद्धाभ्यास भी शामिल हैं और हर मुद्दे पर वार्ता प्रगति पर है समय समय पर सदन को अवगत कराते रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *