सिख धर्मांतरण पर बोलने की हरसिमरत बादल को जीके ने दी नसीहत

दिल्ली के छतरपुर में प्रशासन के द्वारा तोड़ी गई चर्च का पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल तथा अकाली सांसदों के द्वारा दौरा करने पर जागो पार्टी ने सवाल उठाए हैं। जागो पार्टी के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके ने इस मामले पर बोलते हुए अकाली दल पर ईसाई समुदाय के वोटों की राजनीति के लालच में धर्मांतरण पर चुप रहने को खतरनाक बताया है।

पंजाब में सिख पादरियों की आड़ में सिखों के हो रहें धर्मांतरण पर चुप्पी तोड़ने की हरसिमरत कौर बादल को नसीहत देते हुए जीके ने कहा कि चर्च टूटी गलत हुआ, पर वहां आप पंजाब के मसीह भाईचारे के वोटों को आगामी विधानसभा चुनाव में लेने की मंशा से जा रहें हुए लगते हों, हिम्मत है तो चर्च के द्वारा पंजाब में किए जा रहे धर्मांतरण पर बोलों। आपके पास शिरोमणी कमेटी, दिल्ली कमेटी, पटना साहिब और अगर मानें तो हजूर साहिब कमेटी का भी प्रबंध हैं, पर सिख हितों पर बोलते हुए आप डरते हो।
संसद भवन में अकाली सांसदों के द्वारा 3 दिन से किसानों के कथित समर्थक दिखने के लिए किए जा रहे प्रदर्शन पर बोलते हुए जीके ने कहा कि संसद भवन से 500 मीटर की दूरी पर गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में आपके प्रबंध में किसानों को बच्चों सहित पुलिस पीटती है और हिरासत में लेती है, पर अकाली सांसदों की किसान हमदर्दी वहां नजर नहीं आती। इसी तरह गुरुद्वारा शीशगंज साहिब के आगे मोटर गाड़ियों के जाने पर दिन में लगें प्रतिबंध पर बोलना अकाली सांसदों को रास नहीं आएगा। क्योंकि दिल्ली कमेटी अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस मामले पर कमेटी के कोर्ट जाने के रास्ते अपनी बेवकूफी से बंद कर लिए है। शायद सुखबीर सिंह बादल के विशेष निर्देश पर सिरसा ने खुद यह गोल कमेटी पर करवाया हो। क्योंकि गुरुद्वारा शीशगंज साहिब के सामने गांधी मैदान वाले स्थान पर ओमेक्स की 2100 कारों व 81 बसों की मल्टीलेवल पार्किंग बन रही है। यह वही ओमेक्स है, जिसे अकाली सरकार के समय मोहाली में न्यू चंडीगढ़ शहर बसाने के लिए सुखबीर बादल ने विशेष रियायतें भी दी थी, ताकि अपना सात सितारा सुखबिलास होटल के आसपास का वातावरण विकसित हो सकें। इसलिए यह पुरी संभावना है कि गुरुद्वारा शीशगंज साहिब आने वाली संगत को अपनी गाड़ी इस ओमेक्स की पार्किंग में लगाने के लिए यह फिक्स मैच खेला जा रहा हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *