प्रयागराज के विकास के लिए तीव्रगति से कार्य किये जा रहे है,केशव प्रसाद मौर्य

शाहिद नक़वी/जिला पंचायत अध्‍यक्ष व सदस्‍यों के शपथ ग्रहण समारोह में उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज पहुंचे। यहां भी वे जिला पंचायत अध्‍यक्ष और सदस्‍यों के शपथ ग्रहण के दौरान शामिल हुए। समारोह में डिप्‍टी सीएम के साथ अन्‍य गणमान्‍य भाजपा के नेता भी मौजूद रहे।

वी0के0 सिंह ने जिला पंचायत भवन के सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ ली। जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री ने वी0के0 सिंह को अध्यक्ष पद की शपथ दिलायी। इसके पश्चात जिला पंचायत अध्यक्ष वी0के0 सिंह ने सदस्यों को शपथ दिलायी।आयोजित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में उपस्थित लोगो को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश एवं प्रदेश का सर्वतोमुखी विकास ही केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि विकास का जो महा अभियान चल रहा है, वह आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा विकास के बहुत से कार्य किये गये है और अभी बहुत से कार्य किये जाने है, जिसके लिए सरकार निरंतर युद्धस्तर पर कार्य कर रही है।कहा कि सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास एवं सबकों स्थान दिया जाना सरकार का मूल सिद्धांत है, जिस पर सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है। जनपद प्रयागराज के चहुंमुखी विकास के लिए तीव्रगति से कार्य किये जा रहे है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड बनाने, गंगा जी पर सिक्स लेन पुल के निर्माण कार्य, चैफटका से बनने वाले फ्लाईओवर, रामवनगमन मार्ग तथा शहर में बन रहे फ्लाईओवर सहित अन्य कार्यों को किये जाने की दिशा में तेजी से कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *