Modi 2.0 के नए IT मिनिस्टर बने अश्वनी वैष्णव, रविशंकर प्रसाद को रिप्लेस किया है पूर्व IAS ने

दिल्ली/ पूर्व आईएएस अधिकारी रहे अश्वनी वैष्णव ने आज IT इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार मंत्रालय का कार्यभार संभाला। कल हुये कैबिनेट विस्तार में अश्वनी को पहली बार केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली हैं। अश्वनी ने रविशंकर प्रसाद की जगह ली है। कार्यभार ग्रहण करने के साथ ही ट्विटर और सरकार के बीच छिड़े कानूनी विवाद पर अश्वनी ने मीडिया से कहा ट्विटर को भारत का कानून मानना ही होगा।

 

वैष्णव ने साफ कर दिया कि देश का कानून सबके लिए बराबर है और हर किसी को इसे मानना ही होगा।

ट्विटर ने कोर्ट में रखी अपनी बात-

इस बीच ट्विटर ने आज दिल्ली हाईकोर्ट से कहा है कि वह आठ हफ्तों के भीतर शिकायत अधिकारी की नियुक्त करेगा।

ट्विटर ने कोर्ट को ये भी बताया कि वह आईटी नियमों के अनुपालन के लिए भारत में एक संपर्क कार्यालय स्थापित करने की प्रक्रिया में है। यह कार्यालय उनका स्थायी होगा।

संसद सदस्य के रूप में वैष्णव का यह पहला कार्यकाल है और वह कैबिनेट मंत्री के रूप में इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय, संचार मंत्रालय के साथ रेल मंत्रालय के प्रभारी भी होंगे।

 

देश की सेवा करने का अवसर देने पर पीएम मोदी को धन्यवाद- वैष्णव

वैष्णव ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से कहा, ”मैं माननीय प्रधानमंत्री जी को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने मुझे देश की सेवा करने का महान अवसर दिया। दूरसंचार, आईटी और रेलवे, तीनों में काफी तालमेल है और मैं यह सुनिश्चित करने के लिए काम करूंगा कि उनके विजन को पूरा किया जाए.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *