Haiti President, Jovenel Moise की हत्या अंतरिम प्रधानमंत्री ने खबर की पुष्टि की

हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस की बुधवार को उनके निजी आवास पर बुधवार को हत्या कर दी गई। अंतराष्ट्रीय समाचार एजेंसी एएफपी के हवाले से इस घटना की पुष्टि हैती के अंतरिम प्रधानमंत्री के द्वारा की गई है। घटना के कारणों का खुलासा अभी ठीक से नहीं हो पाया है।

 

हालांकि, शुरुआती जानकारी अभी पोर्ट-ऑ-प्रिंस से बाहर आ रही है। इस बीच पत्रकार माइकल डीबर्ट ने एक विज्ञप्ति साझा की, जिसने पुष्टि की कि कैरेबियाई देश के राष्ट्रपति की हत्या उनके निजी निवास पर कमांडो के एक समूह द्वारा की गई।

खलीज टाइम्स के मुताबिक, अंतरिम प्रधानमंत्री क्लाउड जोसेफ ने बुधवार तड़के एक बयान में कहा कि अज्ञात व्यक्तियों के एक समूह ने हैती के राष्ट्रपति जोवेनेल मोइस के निजी निवासी पर आधी रात को हमला किया और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।

 

राष्ट्रपति को के ऊपर अज्ञात व्यक्तियों के समूह की तरफ से हत्या की गई, जिनमें से कुछ लोग स्पेनिश बोल रहे थे। यह घटना बुधार की रात करीब 1 बजे घटी है. एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, हैती के फर्स्ट लेडी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एपी ने ट्वीट करते हुए कहा कि हैती के राष्ट्रपति की हत्या कर दी गई जबकि फर्स्ट लेडी अस्पताल में भर्ती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *