प्रतापगढ़- पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की हत्या को लेकर प्रियंका गांधी ने योगी आदित्यनाथ से CBI जांच की मांग की

 

दिल्ली/लखनऊ: ऊत्तरप्रदेश प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतापगढ़ में हुए ABP के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चिट्ठी लिखकर इस मामलें में CBI जांच की मांग की हैं।

चिट्ठी में प्रियंका गांधी ने लिखा है कि एबीपी न्यूज के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की प्रतापगढ़ में 13 जून की रात संदिग्ध हालत में मृत्यु हो गई। वे एक न्यूज कवर करके घर वापस लौट रहे थे। खबरों के अनुसार वे एक ईंट भट्ठे के पास मृत मिले। उनके सिर पर गहरी चोट के निशान थे। 12 जून को सुलभ श्रीवास्तव ने ADG प्रयागराज जोन को एक पत्र लिखा था। पत्र में उन्होंने पुलिस अधिकारी को लिखा कि स्थानीय शराब माफिया अवैध शराब पर उनकी न्यूज रिपोर्ट से नाराज हैं और उन्हें अपनी और अपने परिवार की सलामती की चिंता है। प्रशासन को पत्र भेजे जाने के एक दिन बाद ही संदिग्ध हालातों में वे मृत पाए गए।

प्रियंका गांधी ने आगे लिखा है कि सुलभ श्रीवास्तव के परिजनों एवं पत्रकार साथियों ने इस मामले की CBI जाँच कर सच सामने लाने की माँग की है। इसलिए इस मामलें को संज्ञान लेकर जांच करवाई जाये। साथ ही मृतक परिवार को न्याय, के साथ आर्थिक मदद भी करे सरकार।

अभी हाल ही में अलीगढ़ में 100 से ज्यादा मौत होने के साथ अन्य कई जगहों से जहरीली शराब से हुई मौतों की खबरें आई हैं। अलीगढ़ से लेकर प्रतापगढ़ तक जहरीली शराब के चलते सैकड़ों लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ऐसे में एक पत्रकार द्वारा खबरें दिखाने को लेकर शराब माफ़ियाओं से ख़तरा होने की आशंका बताती है कि प्रदेश में कानून के राज इक़बाल खत्म हो चुका है। उप्र में बलिया, उन्नाव समेत कई जगहों पर पहले भी पत्रकारों पर हमले होते आए हैं।

इस मामले की CBI जाँच करवाने की माँग करती हैं। प्रदेश भर जड़ जमा चुके शराब माफिया एवं प्रशासन के गठजोड़ पर कार्रवाई की नितांत आवश्यकता हैं। साथ ही पत्रकारों की सुरक्षा भी पुलिस की जिम्मेदारी है , लेकिन पुलिस इस मामलें में उचित कार्रवाई और न्याय नहीं कर रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *