तमिलनाडु: MNM का ऐलान, कोयंबटूर साउथ से चुनाव लड़ेंगे सुपरस्टार कमल हासन

 

डेस्क: तमिलनाडु में मक्कल निधि मय्यम (MNM) ने ऐलान किया है कि पार्टी संस्थापक कमल हासन कोयंबटूर से चुनाव लड़ेंगे। हासन कोयंबटूर साउथ से अपनी किस्मत आजमाएंगे। इससे पहले उनकी पार्टी ने तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिये 70 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। पार्टी ने पूर्व राष्ट्रपति दिवंगत एपीजे अब्दुल कलाम के पूर्व सहयोगी को भी टिकट दिया है।

अभिनेता और नेता कमल हासन की पार्टी मक्क्ल नीधि मय्यम (एमएनएम) ने अपने दो सहयोगी दलों के साथ चुनाव लड़ने जा रही है. एमएनएम, 234 में से 154 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। एमएनएम ने सरतकुमार की आल इंडिया समतुवा मखल काची और इंडिया जननायक काची के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है।

2019 लोकसभा चुनाव में प्रदर्शन
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने मक्कल नीधि मईयम पार्टी को ‘टॉर्च’ चुनाव चिह्न दिया है। पार्टी 2019 लोकसभा चुनाव भी ‘टॉर्च’ चिह्न पर लड़ी थी और उसे 3.77 प्रतिशत वोट मिले थे। एमएनएम प्रमुख कमल हासन ने दिसंबर में अपना प्रचार अभियान शुरू किया था और प्रचार अभियान के पहले चरण में तमिलनाडु के कई क्षेत्रों का दौरा किया।
पार्टी ने वैज्ञानिक और कलाम के पूर्व सहयोगी वी पोनराज को चेन्नई की अन्नानगर सीट से जबकि पूर्व आईएएस संतोष बाबू को विल्लीवक्कम सीट से उम्मीदवार बनाया है। हासन भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर अक्सर ही सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पर निशाना साधते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *