अखिलेश यादव ने साधा बीजेपी पर निशाना कहा जनता भाजपा मुक्त देश व प्रदेश चाहती है

प्रयागराज: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। पूर्व सासंद सलीम इक़बाल शेरवानी के आवास पर ब्राहमण समाज के लोगों को सपा की सदस्यता ग्रहण कराने के उपरान्त प्रेस को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व प्रदेश सरकार पर निशाना लगाते हुए कहा कि किसान दो माह से आन्दोलन कर रहे हैं लेकिन केन्द्र की मोदी सरकार हिटलर की चाल चल रही है।नौजवान बेरोज़गार हैं, उनको रोज़गार देने की बात करने वाली सरकार उन्हें सड़क पर लाने का काम कर रही हैं।
अखिलेश यादव ने योगी को लेकर भी बड़ा बयान दिया कहा प्रदेश हत्याओं से थर्ररा रहा है अपराध का ग्राफ तेज़ी से बढ़ रहा है। निषाद समाज पर पुलिसया ताण्डव पर भी बोले कहा समाजवादी पार्टी ने सबसे पहले निषाद समाज का दुख दर्द साझा किया और आर्थिक मदद पहुंचाई। अखिलेश बोले भाजपा मुक्त भारत की मांग अब खुद जनता कर रही है, समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी को न्याय मिलेगा। सपा की सरकार बनने पर पत्रकारों को और सम्मान और न्याय मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *