समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमय्या राना का प्रयागराज में स्वागत

प्रयागराज: देश के मशहूर शायर मुनव्वर राना की बेटी और समाजवादी पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता सुमय्या राना का प्रयागराज मे प्रथम नगर आगमन पर पार्टी की ओर से जगहा जगहा स्वागत किया गया।लखनऊ से कार द्वारा शहर मे प्रवेश करते ही वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व पार्षद महावीर यादव ने सैकड़ो सपाईयों के साथ लालगोपाल गंज में फूल माला से लाद कर समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता का भव्य स्वागत किया।
इलाहाबाद विश्वविधालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अदील हमज़ा के आवास,कीडगंज में छात्र सभा के कार्यवाहक नगर अध्यक्ष आक़िब जावेद खान के आवास,नैनी में अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव मो०शारिक़ द्वारा भी सुमय्या राना का स्वागत किया गया।दर्जनों चार पहिया वाहनों के काफले के साथ चौक महानगर कार्यालय पहोँची राष्ट्रीय नेता सुमय्या राना का ऐतिहासिक महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन सहित तमाम पदाधिकारीयों ने अपनी नेता को फूल माला पहना कर गर्मजोशी से स्वागत किया।इस मौक़े पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए सुमय्या राना ने कहा गंगा जमुनी तहज़ीब के मरकज़ इलाहाबाद के लोगों ने जो अपनत्व दिखाया और जिस प्रकार स्वागत किया है मैं दिल से आभारी हूँ,समाजवादी पार्टी की यही पहचान है।असल मे सब का साथ इसी पार्टी मे देखने को मिलता है।उनहोने 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठा के ही दम लेने की कार्यकर्ताओं को नसीहत दी।नगर कार्यालय पर महानगर की कार्यकारीणी की बैठक में 13 फरवरी को महिला दिवस को लेकर बैठक भी की गई।इफ्तेखार हुसैन,रविन्द्र यादव, सबीहा मोहानी,वज़ीर खान,शोऐब खाँ,इसरार आन्जुम,विजय वैश्य,मोईन हबीबी,दिनेश यादव,सै०मो०अस्करी,औन ज़ैदी,अभिमन्यु पटेल,मो०ग़ौस,एस पी श्रीवास्तव,जी एस यादव,दया शंकर यादव,अमर सिंह आदि ने ज़ोरदार स्वागत किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *