नकल माफिया का पर्दाफाश,सीटेट परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार

प्रयागराज:शहिद नक़वी। एसटीएफ ने सीटेट की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में सरगना समेत सात सदस्यों को प्रदेश के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार भी किया गया है।सनद रहे कि उत्तर प्रदेश में इसके पहले टीटी परीक्षा में भी नकल की शिकायत के बाद पूर्व में इसी तरह से नकल माफिया की करतूतों का पर्दाफाश हुआ था। बड़ी परीक्षा में नकल माफिया सक्रिय रहता है। एसटीएफ की कड़ी निगरानी के बाद भी इस पर लगाम नहीं लग रही है। एसटीएफ ने पकड़े गिरोह के कब्जे से नकल कराने के दस्तावेज एवं सी-टेट परीक्षा के 7 अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, 2 अदद रजिस्टेशन फार्म , 43 मोबाइल स्क्रीन शाॅट, 3 कूटरचित आधार कार्ड दो कूटरचित पैनकार्ड,8 अदद मोबाइल, 2 अदद चेक बुक, 4 लाख रूपये का एक चेक, मोटरसाइकिल, एक कार और 13500 रूपये नगद बरामद किया।
  उक्त जानकारी देते हुए एसटीएफ के अपर पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार पाण्डेय ने बताया कि मऊ जनपद के चिरैया कोट गांव निवासी प्रशान्त सिंह पुत्र राम दरस सिंह हालपता जनहित कुंज अपार्टमेन्ट, दरभंगा कालोनी, थाना जार्जटाउन, प्रयागराज (वर्तमान में राजकीय इण्टर कालेज अमरोहा में अध्यापक) है,कौशाम्बी जनपद के पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुसुवा गांव निवासी धर्मेन्द्र सिंह पुत्र मान सिंह वर्तमान पता जार्जटाउन 28 ए कैलाश अपार्टमेन्ट, थाना जार्जटाउन, जनपद प्रयागराज। (वर्तमान में प्राथमिक विद्यालय उसरी, रायबरेली में अध्यापक) ,शिव पूजन पटेल पुत्र स्वर्गीय लखपती पटेल, निवासी सुरूवा मिश्रपुर थाना फतनपुर, जनपद प्रतापगाढ़ खण्डी, थाना कैण्ट, जनपद गोरखपुर मूल निवासी भुजौली कला थाना विजयीपुर,जनपद गोपालगंज, बिहार है यह साल्वर (प्राक्सी कन्डीडेट) है।
   उन्होंने बताया कि केेन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोेर्ड, दिल्ली द्वारा आयोजित केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेेट) 2021 की परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह केे सरगना व साल्वर सहित 07 सदस्य गिरफ्तार किया गया। उ0प्र0 की फील्ड इकाई, प्रयागराज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सी-टेट)-2021 की परीक्षा में नकल कराने वाले का कार्य कर रहे थे।
  पूछताछ के दौरान गिरोह के सदस्यों ने बताया कि अभ्यर्थियों को बहला-फुसलाकर धनउगाही का प्रयास करने और प्रश्न पत्र लीक कराने वालेे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेेतु एस0टी0एफ0 की इकाइयों को अभिसूचना संकलन कर ठोस कार्यवाही का निर्देश दिया गया था।
  मुखबिर की सूचना पर एस.टी.एफ.फील्ड इकाई प्रयागराज के निरीक्षक अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व मे उप निरीक्षक श्री वेद प्रकाश पाण्डेय, की टीम ने के.पी. उच्च शिक्षा संस्थान, झलवा, जनपद प्रयागराज में दो साल्वर तथा इन्दिरा गाॅधी गल्र्स डिग्री कालेज रामपुर, तारामण्डल, गोरखपुर, उ.प्र. में एक साल्वर (प्राक्सी कन्डीडेट) सी.टी.ई.टी. परीक्षा में मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर गलत तरीके से परीक्षा दे रहे है।
मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना की पुष्टि अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचनाओं से भी होने पर जरिये दूरभाष सत्यप्रकाश सिंह, प्रभारी निरीक्षक एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई, गोरखपुर को सूचना से अवगत कराकर उपरोक्त इन्दिरा गाॅधी गल्र्स डिग्री कालेज पहुॅचकर चेक करने हेेतु बताया गया तथा उ0नि0 वेद प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम द्वारा के0पी0उच्च शिक्षा संस्थान परीक्षा केन्द्र पर पहुँच कर देखा गया तो रोल नम्बर-206000286 अभिषेक सिंह पुत्र दिवाकर सिंह, निवासी ग्राम करामी खास जनपद मऊ के स्थान पर आदित्य शाही उपरोक्त तथा रोल नम्बर-206000704 इन्द्रावती देवी पुत्री राम हंकार, निवासिनी 108 पुराना बैरहना, प्रयागराज के स्थान पर पूजा देवी उपरोक्त तथा गा रखपुर मे निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह की टीम द्वारा इन्दिरा गाॅधी गल्र्स डिग्री कालेज पर रोल नम्बर-196012752 प्रतीक कुमार सिंह पुत्र राम दरश सिंह, निवासी एफ 202 जनहित कुन्ज, अपार्टमेन्ट चिन्तामणि रोड़, प्रयागराज के स्थान पर यतेन्द्र सिंह उपरोक्त को फर्जी तरीके से परीक्षा देते हुए गिरफ्तार किया गया है।
  पूछताछ पर बताया गया कि प्रयागराज के प्रशान्त सिंह व धर्मेन्द्र सिंह उपरोक्त ने 50-50 हजार रूपये के एवज में मूल अभ्यर्थियों के स्थान पर एडमिट कार्ड व आधार कार्ड की फोटो मिक्सिंग करके हम लोगों को देकर फर्जीतरीके से परीक्षा देने हेतु कहा गया था। टीम ने गिरोह के सरगना धर्मेन्द्र सिंह व प्रशान्त सिंह उपरोक्त ने विस्तृत पूछताछ पर बताया कि हम लोग विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में धन लेकर अभ्यर्थियों को पास कराने का कार्य करते है।
  अभियुक्त मुनेश द्वारा बताया गया कि मेरी परीक्षा द्वितीय पाली में थी, जिसके लिए साल्वर उपलब्ध कराने के लिये प्रशान्त सिंह व धर्मेन्द्र सिंह द्वारा मुझे बुलाया गया था। मैने पहले ही इन लोगों को दो लाख रूपया इसके एवज में दे दिया था। मेरे स्थान पर आज द्वितीय पाली में आदित्य शाही उपरोक्त प्राक्सी कन्डीडेट के रूप में परीक्षा देने के लिये प्रशान्त सिंह और धर्मेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *