पटना में “मिस एन्ड मिसेज ग्लोबल बिहार” 2020-21: सीजन 6 के पोस्टर और क्राउन की लॉन्चिंग! Takshaka Post मीडिया पार्टनर

पटना के बोरिंग केनाल रोड स्थित बलून्स लाउंज में मशहूर फैशन डिजाइनर सह रेम्प शो डायरेक्टर नीतीश चंद्रा जी द्वारा आयोजित ब्यूटी पेजेंट  “मिस एन्ड मिसेज ग्लोबल बिहार” 2020-21 : सीजन 6 के पोस्टर और क्राउन लोकार्पण के साथ भव्य आगाज किया गया । तक्षकपोस्ट इस आयोजन का मीडिया पार्टनर बना।
Takshaka Post
नीतीश चंद्रा द्वारा आयोजित इस ब्यूटी पेजेंट के माध्यम से घरेलू हिंसा और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए जागरूक करना मुख्य उद्देश्य होगा।
Takshaka Post
इस लांच में क्राउन को मीडिया के सामने रखा गया, मिस ग्लोबल बिहार 2019-20 की विजेता आराधना कोमल, मिसेज ग्लोबल बिहार की विजेता पूजा एन शर्मा, गुडविल ब्रांड एम्बेसडर, विशाखा, इंजुत शकील अहमद, आरती सिंह, इश्मीत चावला, अंजली राज ने कार्यक्रम के आयोजक नीतीश चंद्रा के शिरकत की । इस अवसर पर शहर की कई  जाने माने चेहरे भी थे । 
Takshaka Post
आगामी 31 जनवरी को पटना ऑडिशन और 7 फरवरी को फाइनल ऑडिशन बलून्स लाउंज में ही आयोजित किया जाएगा । मिस केटेगरी के ऑडिशन की प्रक्रिया से गुजरने के लिए कंटेस्टेंट की उम्र 15 से 25 वर्ष, लंबाई 5 फुट 4 होनी चाहिए और मिसेज यानी शादीशुदा कंटेस्टेंट की उम्र 21 से 45 वर्ष, लंबाई 5 फुट 2 इंच होनी चाहिए । 8 से 13 फरवरी तक सभी चुने गए फाइनलिस्ट को ग्रूम / ट्रेन किया जाएगा और 14 फरवरी को होगा होटल पनाश में ग्रांड फिनाले । 
Takshak Post
इस पेजेंट की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसमें सिर्फ बिहार ही नही पूरे भारत से कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेने पटना आते हैं । ग्रांड फिनाले से पहले सभी कंटेस्टेंट्स को 7 दिनों तक नीतीश चंद्रा खुद ग्रूम, ट्रेन और रेम्प शो के लिए कोरियोग्राफ करते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *