उत्तरप्रदेश में 17 IAS और 11 PCS के ट्रांसफर, हाथरस के DM प्रवीण कुमार भी हटाये गये

लखनऊ: नये साल आने से कुछ घंटों पहले उत्तर प्रदेश में सरकार ने 11 जिलों के डीएम सहित 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। गोंडा में मार्कंडेय शाही व बलरामपुर में श्रुति को नए जिलाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा श्रुति को बलरामपुर का जिलाधिकारी बनाया गया। कृष्णा करुणेश को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद पर तैनाती दी गई है। वह बलरामपुर के जिलाधिकारी थे।

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कंचन वर्मा को उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लखनऊ का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। कंचन वर्मा शुक्रवार को सचिव पद पर पदोन्नत हो रही है। गोंडा के जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल को हटाकर प्रतापगढ़ का जिलाधिकारी बनाया गया है।

विशेष सचिव चिकित्सा शिक्षा मार्कण्डेय शाही गोंडा के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। हाथरस के डीएम प्रवीण कुमार को भी हटा कर मिर्जापुर का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

हाथरस की घटना में डीएम की भूमिका पर सवाल उठाए गए थे। चंदौली के डीएम नवनीत सिंह चहल को मथुरा का जिलाधिकारी बनाया गया है। फतेहपुर के जिला अधिकारी संजीव सिंह को हटाकर चंदौली का डीएम बनाया गया है। सोनभद्र के जिला अधिकारी एस. राजलिंगम को कुशीनगर का जिलाधिकारी बनाया गया है। औरैया के जिलाधिकारी अभिषेक सिंह द्वितीय को सोनभद्र का नया डीएम बनाया गया है।

विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन अपूर्वा दुबे को फतेहपुर का जिलाधिकारी बनाया गया है। संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम लखनऊ रमेश रंजन को हाथरस का नया जिला अधिकारी बनाया गया है। नियंत्रक विधिक माप विज्ञान तथा विशेष सचिव खाद एवं रसद व अपर आयुक्त खाद्य सुनील कुमार वर्मा को औरैया का जिलाधिकारी बनाया गया है। मिर्जापुर के जिला अधिकारी सुशील कुमार पटेल की संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम लखनऊ के पद पर तैनाती की गई है।

कुशीनगर के जिला अधिकारी भूपेंद्र एस. चौधरी को विशेष सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन के पद पर तैनाती दी गई है। मथुरा के जिला अधिकारी सर्वज्ञ राम मिश्र को विशेष सचिव राज्य कर विभाग में तैनाती दी गई है। प्रतापगढ़ के डीएम डॉ रुपेश कुमार को विशेष सचिव चीनी एवं गन्ना विकास के पद पर तैनाती दी गई है।

10 पीसीएस भी इधर से उधर, शशिभूषण लखनऊ के नए सिटी मजिस्ट्रेट

प्रदेश सरकार ने 10 पीसीएस अधिकारियों की भी तबादले की है। शशिभूषण राय को लखनऊ का नया सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। राजस्व परिषद लखनऊ में संबद्ध उप जिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी को कानपुर देहात में उपजिलाधिकारी बनाया गया है।

अमेठी में डिप्टी कलेक्टर रामशंकर-। को विशेष कार्याधिकारी लखनऊ विकास प्राधिकरण के पद पर तैनाती दी गई है। आनंद कुमार सिंह डिप्टी कलेक्टर कानपुर देहात को लखनऊ विकास प्राधिकरण में नजूल अधिकारी बनाया गया है। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमेठी वंदिता श्रीवास्तव को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गौतमबुद्ध नगर के पद पर तैनाती दी गई है। नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ सुशील प्रताप सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अमेठी के पद पर भेजा गया है।

उप जिलाधिकारी सीतापुर शशिभूषण राय को नगर मजिस्ट्रेट लखनऊ बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर सहदेव कुमार मिश्रा को अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बुलंदशहर के पद पर तैनाती दी गई है। उप जिलाधिकारी कानपुर नगर अनिल कुमार अग्निहोत्री को नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर बनाया गया है। नगर मजिस्ट्रेट बांदा सुरेंद्र सिंह द्वितीय को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मुरादाबाद के पद पर भेजा गया है। उप जिलाधिकारी रायबरेली केशव नाथ को नगर मजिस्ट्रेट बांदा के पद पर तैनाती दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *