क्या अब केंद्र सरकार को लगने लगा है डर, किसान आंदोलन से विपक्ष को रोकने के लिए AICC और जगह जगह 144 लागू क्यों

Delhi: राहुल गांधी की अगुवाई में देश में जगह -जगह चल रहे किसानों के आंदोलन और नए कृषि कानून को लेकर उनकी मांग को लेकर लोकसभा और राज्यसभा से सदस्यों को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल, किसान कानून के विरोध में अलग -अलग जगहों से इकट्ठा किये गये 2 करोड़ हस्ताक्षर लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविद से मिलने जा रही है। लेकिन हर जगह लोकतंत्र की दुहाई देने वाली केंद्र सरकार ने इस शांतिपूर्ण तरीके से होने वाले मार्च को रोकने के लिए AICC मुख्यालय के बाहर धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए है।

पूरे देश में यहाँ तक कि बनारस में मिनी PMO होने के कारण वहां भी धारा 144 लागू कर दी गई है। ये लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है । लोकतंत्र में देश के हर नागरिक को अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से बात रखने का अधिकार है , और वैसे भी देश में किसानों के प्रदर्शन के दौरान 44 किसान अभी तक इस कड़कड़ाती ठंड में अपनी जान गवां चुके है पर सरकार अपनी जिद पर अड़ी है।

ये भी देखे-

हरियाणा : CM खट्टर को काले झंडे दिखाने पर 13 किसानों के खिलाफ हत्या की कोशिश के मामले में केस दर्ज.

किसान एकता मोर्चा के नेताओं का बड़ा बयान-27 दिसम्बर को जिस वक्त प्रधानमंत्री मोदी देश से मन की बात करेंगे देश के सभी किसान उस पुरे टाइम तक थाली चम्म्च और ताली बजाकर अपना विरोध जताएंगे

प्रियंका गांधी समेत उदित राज और अन्य कांग्रसी नेताओं को हिरासत में लिए जाने की खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *