बांग्लादेश में भीषण हादसा ट्रेन और बस की टक्कर में 12 की मौत , बस को रेलवे ट्रैक पर घसीटते हुए आधा किलोमीटर ले गई ट्रेन

ढाका : बांग्लादेश में शनिवार को एक रेलवे फाटक पर एक ट्रेन ने बस में टक्कर मार दी। इस घटना में मिली सूचना तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और छह अन्य के घायल होने की जानकारी मिली है।

लोकल अखबारों की खबर के मुताबिक यह घटना जॉयपुरहाट जिले में पुरानापोइल रेलवे फाटक पर हुई। यहां राजशाही जाने वाली उत्तर एक्सप्रेस ट्रेन की रेल फाटक पर बस से टक्कर हो गई। ‘ढाका ट्रिब्यून’ की खबर के मुताबिक बस करीब आधे किलोमीटर तक रेलवे पटरी पर घिसटती हुई चली गई। बस जॉयपुरहाट से पंचबीबी जा रही थी।

जॉयपुरहाट सदर पुलिस थाने के प्रभारी एकेएम आलमगीर जहां ने कहा कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि फाटक खुला हुआ था और वहां लाइनमैन ड्यूटी पर मौजूद नहीं था जिससे यह घटना हुई। जॉयपुरहाट के उपायुक्त शरीफुल इस्लाम ने कहा कि घटनास्थल से 10 शव मिले। वहीं 8 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया था, जिनमें से दो की मौत हो गई। अभी छह का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *