नई शिक्षा नीति के राज्य में क्रियान्वयन पर भी की चर्चा राज्यपाल से केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने की मुलाकात

नई दिल्ली: राज्यपाल कलराज मिश्र से नई दिल्ली में गुरुवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुलाकात की। राज्यपाल ने उनसे प्रदेश में उच्च शिक्षा के विकास से जुड़े मुद्दों, नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के लिए हो रहे प्रयासों और  आदिवासी एवं अनुसूचित क्षेत्रों  में युवाओं को रोजगार अवसरों के साथ उनके कौशल विकास लिए अधिकाधिक प्रयास किए जाने पर  चर्चा की।

राज्यपाल श्री मिश्र के साथ हुए संवाद में श्री प्रधान ने देश में नई शिक्षा नीति के क्रियान्वयन और युवाओं में कौशल विकास  के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में बताया।

 

राज्यपाल श्री मिश्र ने राजस्थान के विश्वविद्यालयों में नई शिक्षा नीति को लागू किए जाने के लिए हो रहे प्रयासों के बारे में उन्हें जानकारी दी।  उन्होंने आदिवासी एवं अनुसूचित क्षेत्रों के युवाओं के कौशल विकास के लिए और अधिक अवसर सृजित किए जाने पर जोर दिया।

 

राज्यपाल  श्री मिश्र द्वारा राजस्थान के विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क स्थापित करने के बारे में जानकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र  प्रधान ने कहा कि यह अनुकरणीय पहल है। राज्यपाल ने श्री प्रधान से राजस्थान में उच्च शिक्षा से जुड़ी चुनोतियों और युवाओं में कौशल विकास की आवश्यकताओं के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने  विश्वविद्यालयों में युवाओं को विभिन्न ट्रेंड में  शिक्षित, प्रशिक्षित किए जाने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा विशेष योजना के तहत सहयोग करने के लिए भी  सुझाव दिया।

 

राज्यपाल से देवरिया सांसद की मुलाकात

इससे पहले राज्यपाल श्री कलराज मिश्र से देवरिया सांसद श्री रमापति राम त्रिपाठी ने मुलाकात की। राज्यपाल श्री मिश्र से उनकी यह शिष्टाचार भेंट थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *