प्रधानमंत्री के कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा पर प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा , ये चुनाव में हार का डर है
600 से अधिक किसानों की शहादत
350 से अधिक दिन का संघर्ष, नरेंद्र मोदी जी आपके मंत्री के बेटे ने किसानों को कुचल कर मार डाला, आपको कोई परवाह नहीं थी।
आपकी पार्टी के नेताओं ने किसानों का अपमान करते हुए उन्हें आतंकवादी, देशद्रोही, गुंडे, उपद्रवी कहा, आपने खुद आंदोलनजीवी बोला, उनपर लाठियाँ बरसायीं, उन्हें गिरफ़्तार किया।
अब चुनाव में हार दिखने लगी तो आपको अचानक इस देश की सच्चाई समझ में आने लगी – कि यह देश किसानों ने बनाया है, यह देश किसानों का है, किसान ही इस देश का सच्चा रखवाला है और कोई सरकार किसानों के हित को कुचलकर इस देश को नहीं चला सकती।
आपकी नियत और आपके बदलते हुए रुख़ पर विश्वास करना मुश्किल है।
किसान की सदैव जय होगी।
जय जवान, जय किसान, जय भारत।
