प्रतापगढ़ में सपा के मंच पर आपस में भिड़े कार्यकर्ता

प्रतापगढ़ में समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम कुश्ती का अखाड़ा बन गया।मंच पर ही सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और जम कर रात घूंसे भी चले।बताया गया कि मंच से इलाके के एक कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री की बुराई की जाने लगी तभी, वहां दो गुट अपनी ताकत दिखाने लगे।पूर्व विधायक ने लगाया कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप तो बौखलाए पूर्व केबिनेट मंत्री के समर्थकों ने मां बहन की गालियां से नवाजा व मंच से दिया धक्का।

 

नाराज नेता  नारेबाजी कर जनसभा को छोड़ वापस लौटे।पूर्व मंत्री आरके चौधरी आए तो थे सपा को एकत्र करने लेकिन अब लखनऊ में बताएंगे कि कैसे मंच पर चले लात जूते। वहीं इस घटना पर सत्ताधारी बीजेपी के विधायक धीरज ओझा ने कहा कि यही है समाजवादी पार्टी का असली रूप। बीजेपी विधायक ने कहा कि जो खुद में नहीं संगठित जनता का क्या करेंगे भला गुंडई और अपराध सपा का पुराना चेहरा। सवाल यही है कि क्या ऐसे ही 2022 का रण जीतेगी समाजवादी पार्टी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *