गणतंत्र दिवस समारोह में चयन के लिए आयोजित शिविर का हिस्सा बने हकेवि के विद्यार्थी -कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दी बधाई

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के दो विद्यार्थी गणतंत्र दिवस समारोह में चयन के लिए आयोजित शिविर में प्रतिभागिता कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छात्र उमेश और भूगोल विभाग की छात्रा पुष्पा जयपुर में आयोजित इस शिविर में हिस्सा ले रहेे हैं। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के इस चयन पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थी अध्ययन के साथ-साथ सामाजिक सरोकारो से जुड़े मंचों पर भी अपने उल्लेखनीय प्रदर्शन से विश्वविद्यालय, राज्य व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उल्लेखनीय प्रदर्शन में शिक्षकों के योगवन को भी सराहा और सफलता के इस क्रम को निरंतर जारी रखने के लिए प्रेरित किया।

 

 

विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के समन्वयक डॉ. दिनेश चहल ने बताया कि पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर हेतु इन स्वयंसेवकों का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र में हुए राज्य स्तर के शिविर में हुआ। उन्होंने बताया कि इन विद्यार्थियों का चयन हरियाणा राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए करीब 250 स्वयंसेवकों में से हुआ है। जोकि एक उल्लेखनीय उपलब्धि हैं। चयन शिविर में दोनों ही स्वयंसेवकों ने दौड, परेड, फिजिकल, सांस्कृतिक गतिविधि तथा साक्षात्कार प्रक्रिया में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी जगह बनाई। डॉ. चहल ने बताया कि ये दोनों स्वयंसेवक 27 अक्टूबर तक जयपुर में लगने वाले दस दिवसीय शिविर में 200 स्वयंसेवको के साथ हिस्सा ले रहे हैं। इस शिविर के बाद स्वयंसेवकों का गणतंत्र दिवस के लिए लगने वाले शिविर में शामिल होने का अवसर मिलेगा। तत्पश्चात उन्हें 26 जनवरी, 2022 को राजपथ पर होने वाली परेड का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इस अवसर पर स्वयंसेवक उमेश कुमार व पुष्पा परिहर ने विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दिनेश कुमार, उप छात्रकल्याण अधिष्ठाता डॉ. आनंद शर्मा व डॉ. मोनिका मलिक का उनके सहयोग के लिए आभार व धन्यवाद व्यक्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *