इजराइल, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को Covid-19 वैक्सीन लगने के साथ, हेल्थकेयर वर्कर्स को वैक्सीन मिलने की राह आसान हुई

INTERNATIONAL: शनिवार को इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने Covid-19 से बचने के लिए वैक्सीन लगवाई। इसका सीधा प्रसारण टेलीविजन पर दिखाया गया। नेतन्याहू Covid-19 से बचने को लगने वाली वैक्सीन लेने वाले इजराइल के पहले व्यक्ति हैं। इसके साथ ही वह दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में शामिल हो गए हैं जिन्होंने यह वैक्सीन लगवाया है।

बता दें, इजराइल रविवार से अपने हेल्थ वर्कर्स और नर्सिंग होम में रहने वाले मेडिकल स्टाफ को वैक्सीनेशन देने की शुरुआत करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि वह खुद इसलिए आगे आये ताकि एक उदाहरण पेश कर सके लोगों के लिए इसलिए वो पहला वैक्सीन लगवाना चाहते थे और इसके जरिए लोगों के अंदर का डर भी मिटा सकें जो वैक्सीन को लेकर है।

क्योंकि अभी भी लोगों में वैक्सीन को लेकर काफी डर और अनिश्चित की स्थिति है। क्योंकि काफी लोगो पर इसको लगने के बाद रिएक्शन और तमाम तरह की शिकायतें भी मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *