दिल्ली: 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर भारत सरकार में गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा और निशिथ प्रामाणिक द्वारा किताब ‘अंतत: अंतरिक्ष’ के लिए ‘राजभाषा गौरव पुरस्कार—इसके लेखक प्रदीप कुमार को 2020’ प्रदान किया गया।
पुरस्कार स्वरूप में एक लाख पच्चीस हजार रुपए, प्रमाण पत्र तथा स्मृति चिन्ह दिया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में हिन्दी में मौलिक पुस्तक लेखन को बढ़ावा देने के उदेश्य से राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय द्वारा यह पुरस्कार योजना सन् 1986 से चलाई जा रही है।
