नवरात्रि से प्रदेश भाजपा यमुना सफाई कार्यक्रम की शुरुआत करेगी-आदेश गुप्ता

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आज वज़ीराबाद के सूर घाट पर यमुना आरती में कहा कि यमुना की सफाई में केजरीवाल सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। दिल्ली के अंदर सीवर का पानी आता है पर सरकार द्वारा लगाई गई एक भी एसटीपी प्लांट इस समय काम नहीं कर रहा है। सिर्फ यमुना की सफाई का ढोंग करने वाली केजरीवाल सरकार को चुनाव आते ही यमुना सफाई की याद आती है और चुनाव खत्म होते ही फिर से वही स्थिति बन जाती है।
श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि दिल्ली को प्रदूषण की राजधानी बनाने वाले अरविंद केजरीवाल मौन होकर देखते रहे और दिल्ली में लगभग 54,000 लोग सिर्फ प्रदूषण के कारण अपनी जान गवां बैठे। इसलिए यमुना की सफाई की जिम्मेदारी भाजपा ही लेगी क्योंकि दिल्ली सरकार से सिर्फ झूठे वादे ही हो सकते है काम नहीं। भाजपा कार्यकर्ता पहले नवरात्रे से यमुना के हर एक घाट की सफाई करेंगे। हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि दिल्ली के लोगों को जीवन देने वाली मां यमुना का जल हमेशा स्वच्छ रहे क्योंकि भगवान श्री कृष्ण की आत्मा यमुना में बसती है।
यमुना आरती में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता के अलावा अधिवक्ता प्रकोष्ठ के सह-संयोजक श्री राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता श्री बृजेश राय, कार्यक्रम संयोजक श्री कपिल गर्ग सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *